आग से बचाव एवं सुरक्षा हेतु प्रत्येक फ्लेट में एक फायर एक्स्टिंगयूसर रखना जरूरी
गाजियाबाद। जिला मुख्यालय, राष्ट्रिय सैनिक संस्था, कारगिल चौक वैशाली जिला इकाई गाज़ियाबाद के शीर्ष सदस्यों की एक बैठक आयोजित की गई |
जिलाध्यक्ष गौरव सेनानी ज्ञान सिंह ने बताया की राष्ट्रिय सैनिक संस्था का एक उदेश्य समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाना भी है। उन्होंने कहा की गाज़ियाबाद के अग्नि शमन कार्यालय में जो हाइड्रोलिक प्लेटफार्म और प्रेसराईसड स्प्रिंकलर उपलब्ध है उनकी पहुँच केवल 14 मंजिला इमारत तक है | गाज़ियाबाद में 30 मंजिला इमारत तक का निर्माण हो रहा है | अग्नि शमन कार्यालय की कमजोरियां इंदिरापुरम , अग्निकांड से उजागर हो गई है जहां फायर टेंडर को 70 मीटर दूर से ही कार्यावाही करनी पड़ी | इंदिरापुरम की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में लगी आग ने कई प्रश्न चिन्ह खड़े कर दिए है | इसलिए मांग की जाती है की जिन ऊँची इमारतो तक अग्नि शमन के पर्याप्त साधन ना हो उनके नक़्शे और निर्माण पर रोक लगाई जाये |
राष्ट्रिय सैनिक संस्था के राष्ट्रिय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी ने सुझाव दिया की प्रत्येक फ्लेट में एक फायर एक्स्टिंगयूसर होना चाहिए | एक फायर एक्स्टिंगयूसर की कीमत लगभग 4000/- रूपये है। प्रत्येक फ्लेट ओनर को खुद अपने बचाव के लिए फायर एक्स्टिंगयूसर खरीदना चाहिए। इस मुहीम को प्रारम्भ करने के लिए श्री तरुण चौहान और श्री बी पी एस भाटिया ने कहा की हम अपने एसोसियेशन में अपनी तरफ से फायर एक्स्टिंगयूसर उपलब्ध करायेंगे।
अग्नि शमन अधिकारी से अनुरोध किया जायेगा की वो विभिन्न सोसाइटीयो में अपने प्रतिनिधि भेजकर आपात स्थिति में फायर एक्स्टिंगयूसर को चलाने का प्रशिक्षण देने की कृपा करें।