logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान द्वारा आयोजित प्रशिक्षण में गाजियाबाद के वार्डन हुए सम्मिलित

गाजियाबाद। कार्यालय नागरिक सुरक्षा कलेक्ट्रेट द्वारा अपर जिलाधिकारी नगर एवं उप नियंत्रक विकास कश्यप के दिशा निर्देशन एवं चीफ वार्डन ललित जायसवाल तथा सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह के नेतृत्व में नागरिक सुरक्षा फर्स्ट रिस्पांडर कोर्स प्रशिक्षण हेतु एक प्रतिनिधिमंडल लखनऊ भेजा गया।
घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण के लिए गाजियाबाद से स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डन राजेंद्र शर्मा स्टाफ ऑफीसर रिजर्व ज्योति गुप्ता घटना नियंत्रण अधिकारी तुषार शर्मा डॉ मृगांक को एकदिवसीय प्रशिक्षण के लिए नामांकन किया गया था।

आपदा में 'फर्स्ट रिस्पॉन्डर' में महत्वपूर्ण भूमिका हेतु सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स को कार्यलय जिला मैजिस्ट्रेट एवं नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा लखनऊ, गाजियाबाद, आगरा, प्रयागराज, अम्बेडकरनगर द्वारा नामित को केन्द्रीय नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान बीकेटी में एक दिवसीय प्रशिक्षण "सिविल डिफेंस ओरिएंटेशन प्रोग्राम कोर्स" का प्रशिक्षण दिनांक 29 अप्रैल 2026 को दिया गया। प्रशिक्षण के उपरांत सहायक उपनियंत्रक योगेश कुमार द्वारा प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
योगेश कुमार ने कहा आपदा में सिविल डिफेंस के वॉलिंटियर्स की भूमिका बहुत अहम होती है। इसलिए हर वॉलिंटियर्स को समय- समय पर प्रशिक्षण अवश्य लेते रहना चाहिए।
प्रशिक्षण के उपरांत प्रमाण-पत्र प्राप्त करने वाले डिप्टी डिविजनल वार्डेन रामगोपाल सिंह, घटना नियंत्रण अधिकारी तुषार शर्मा, मृगॉंक शर्मा, स्टाफ ऑफिसर टू चीफ वार्डेन राजेन्द्र कुमार शर्मा, स्टॉफ ऑफिसर फायर ज्योति गुप्ता, स्टॉफ ऑफिसर सुनील कुमार डाबर, प्रधान सहायक, जितेन्द्र पाण्डेय, मुकुल मिश्र, सहायक लेखाधिकारी मनोज कुमार, कार्यालय अधीक्षक भास्कर दत्त पाण्डेय, सेक्टर वार्डेन रजत राजपूत, पोस्ट वार्डेन शेर अली, मनोज कुमार आदि मुख्य रूप रहें।

41
1636 views

Comment