logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

AIMA न्यूज़ | प्रयागराज डॉ. शबनम की सफलता पर मेजा क्षेत्र में खुशी की लहर, प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

प्रयागराज (मेजा):
मेजा तहसील अंतर्गत स्थित प्रयाग हॉस्पिटल के संचालक एवं क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी डॉ. पीर मोहम्मद उर्फ PM साहब के परिवार में उस समय हर्ष का माहौल व्याप्त हो गया, जब उनकी पुत्री डॉ. शबनम ने MBBS की डिग्री सफलतापूर्वक पूर्ण करने के पश्चात अपने गांव में प्रथम आगमन किया।
डॉ. शबनम के गांव पहुंचते ही क्षेत्रवासियों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस उपलब्धि को लेकर पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक एवं गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।
इस अवसर पर प्रयाग हॉस्पिटल के संचालक PM साहब ने कहा कि यह सफलता जनता के विश्वास, प्रेम और जरूरतमंदों की सेवा से प्राप्त आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने बताया कि उनका मुख्य उद्देश्य हमेशा से गरीब एवं असहाय लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना रहा है, ताकि कोई भी व्यक्ति बीमारी के कारण स्वयं को असहाय महसूस न करे।
वहीं, डॉ. शबनम ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं भाइयों को देते हुए कहा कि उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा के बिना यह उपलब्धि संभव नहीं थी। उन्होंने भविष्य में समाज सेवा एवं मरीजों की निःस्वार्थ सेवा करने का संकल्प भी दोहराया।
प्रयाग हॉस्पिटल का मुख्य ध्येय समाज के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को सस्ती एवं सुलभ चिकित्सा सुविधा प्रदान करना है, जिसके चलते अस्पताल की क्षेत्र में एक अलग पहचान स्थापित हो चुकी है।
AIMA न्यूज़ परिवार की ओर से डॉ. शबनम को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।
संवाददाता: प्रदीप दुबे (गाजियाबाद)

0
0 views

Comment