logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मीरजापुर। आईसीएसई बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीया श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया

मीरजापुर।
आईसीएसई बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणाम में श्रीया श्रीवास्तव ने हाईस्कूल में 98.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में सर्वोच्च स्थान हासिल किया है।
ज्ञात हो कि श्रीया श्रीवास्तव लोंहदी रोड निवासी रजत श्रीवास्तव की पुत्री हैं, जो निजी व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय रहते हैं। निरंतर एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने वाली श्रीया का लक्ष्य उच्च न्यायिक सेवा में जाना है, जिसके लिए वह पूरी तरह दृढ़ संकल्पित हैं।
पढ़ाई के साथ-साथ डांस और पुस्तक पठन में रुचि रखने वाली श्रीया ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं दादी के सहयोग और मार्गदर्शन को दिया है। साथ ही उन्होंने अपने विद्यालय के समस्त शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा, के. एस. पी. ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, डॉ. जे. के. जायसवाल, शालिनी सिन्हा, पंकज श्रीवास्तव, रवि सोनकर, तथा शिवम श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

1
47 views

Comment