भारी बारिश का कहर: बेंगलुरु प्रेस क्लब की छत पर गिरा विशाल पेड़, बड़ा हादसा टला
बेंगलुरु(दलपतसिंह भायल)में बुधवार को हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया। इसी दौरान प्रेस क्लब परिसर में आयोजित एक प्रेस मीट के समय एक विशाल पेड़ हॉल की छत पर गिर पड़ा, जिससे छत का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई
भारी बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।