logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कटिहार# चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार

28 अप्रैल। कोढ़ा थाना पुलिस को मिली एक और बड़ी कामयाबी! गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग जगहों से चोरी की बाइकों के साथ दो अपराधियों को दबोचा है।
📍 कार्रवाई का विवरण:
दिनांक 28.04.2026 को कोढ़ा थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि शातिर चोर चोरी की बाइकों के साथ जुराबगंज पुल और महिनाथपुर इलाके में छिपे हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी कर छापेमारी की और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।
👤 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
नंद किशोर कुमार (उम्र 22 वर्ष) पिता- अरविंद शर्मा, निवासी- सिसिया, थाना- कोढ़ा।
सोनू कुमार (उम्र 22 वर्ष) पिता- ओम प्रकाश पासवान, निवासी- महिनाथपुर, थाना- कोढ़ा।
📦 बरामदगी की सूची:
🏍️ 02 चोरी की मोटरसाइकिल
📱 02 मोबाइल फोन
उचित कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। न्यूज कटिहार से राजू चौधरी उर्फ राजेश अग्रवाल की रिपोर्ट

1
66 views

Comment