logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोफिया स्कूल की कक्षा 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने स्कूल और माता पिता का नाम किया रोशन


मेरठ। सोफिया गर्ल्स स्कूल, मेरठ की कक्षा 12वीं की छात्रा ऐश्वर्या ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय एवं परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। आइश्वर्या ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में 96.75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में ओवरऑल द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही उन्होंने पीसीएम ग्रुप में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेहनत, लगन और समर्पण का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया है।
ऐश्वर्या ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने अभिभावकों — दादाजी श्री दिनेश गोयल, ताऊजी श्री गौरव गोयल एडवोकेट, ताईजी श्रीमती निधु गोयल तथा माता श्रीमती खुशबू गोयल — को दिया, जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन किया।
ऐश्वर्या ने सोफिया गर्ल्स स्कूल की अध्यापिकाओं एवं प्रोब एजुकेशन के सभी मेंटर्स के प्रति भी हार्दिक आभार व्यक्त किया। ऐश्वर्या ने कहा कि शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, प्रेरणा और समर्पित प्रयासों के कारण ही वह यह उपलब्धि प्राप्त कर सकीं।
परिवारजनों, विद्यालय परिवार, शिक्षकों, शुभचिंतकों एवं मित्रों ने ऐश्वर्या को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

9
417 views

Comment