पलवल जिला अस्पताल में गुंडागर्दी, युवक पर बेरहमी से हमला !
पलवल जिला अस्पताल में गुंडागर्दी, युवक पर बेरहमी से हमला
पलवल के जिला नागरिक अस्पताल में बुधवार को हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। गर्भवती पत्नी की डिलीवरी के लिए आए एक युवक को दर्जनभर हमलावरों ने अस्पताल परिसर में ही घेरकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीट दिया।
हमले में युवक को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।