logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंडियन बैंक की CSR पहल के अंतर्गत बहराइच यातायात पुलिस को 35मोबाइल बैरियर प्रदान किया

*प्रेस नोट*
*दिनांक 30.04.2026*

*इंडियन बैंक की CSR पहल के अंतर्गत बहराइच यातायात पुलिस को 35 मोबाइल बैरियर किये गये प्रदान*

आज दिनांक 30.04.2026 को जनपद बहराइच स्थित यातायात कार्यालय, पुलिस लाइन परिसर में औपचारिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें इंडियन बैंक द्वारा अपनी कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) नीति के अंतर्गत यातायात पुलिस, बहराइच को 35 मोबाइल बैरियर प्रदान किए गए।

प्रदत्त मोबाइल बैरियर का उपयोग नगर क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुव्यवस्थित करने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर नियंत्रण स्थापित करने तथा सड़क सुरक्षा उपायों को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु किया जाएगा।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक, जनपद बहराइच श्री विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा की गई तथा अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री आयुष विक्रम सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक यातायात सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

इंडियन बैंक की ओर से अंचल प्रमुख श्री के.सी. साहू, मुख्य प्रबंधक श्रीमती रश्मि अवस्थी एवं मुख्य प्रबंधक सुश्री आराधना सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अंचल प्रमुख द्वारा अवगत कराया गया कि बैंक सामाजिक उत्तरदायित्व के निर्वहन हेतु निरंतर प्रतिबद्ध है तथा भविष्य में भी जनहितकारी गतिविधियों में सहयोग प्रदान करता रहेगा।

पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा इंडियन बैंक के इस सहयोग हेतु औपचारिक आभार व्यक्त किया गया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की पहल यातायात प्रबंधन की कार्यक्षमता में वृद्धि करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायक सिद्ध होंगी।

*मीडिया सेल, बहराइच*

0
0 views

Comment