बिजनौर जिलाधिकारी जसजीत कौर जी ने “हर घर जल” योजना की प्रगति का किया निरीक्षण
#बिजनौर
बिजनौर में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के उद्देश्य से चल रही जल जीवन मिशन (हर घर जल) योजना की प्रगति का जिलाधिकारी जसजीत कौर ने स्वयं गांव-गांव जाकर सघन निरीक्षण किया।
पीएम जनमन एवं उत्तराखण्ड सीमा से जुड़े ग्रामों में निर्माणाधीन व पूर्ण पेयजल परियोजनाओं की जांच करते हुए DM ने कार्यदायी संस्थाओं को स्पष्ट निर्देश दिए—
👉 गुणवत्ता में कोई समझौता नहीं
👉 तय समय में कार्य पूर्ण करें
🔹 नजीबाबाद ब्लॉक के मोटाढ़ाक व कौड़िया गांव में जलापूर्ति शुरू मिली, शेष कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश
🔹 कोतवाली ब्लॉक के तेलीपाड़ा में मोटर की कमी से जलापूर्ति प्रभावित—तुरंत समाधान के आदेश
🔹 जहानाबाद में जलापूर्ति सुचारु पाई गई
📊 बिजनौर की उपलब्धि:
✔️ 99% से अधिक ट्यूबवेल व पंप हाउस निर्माण पूर्ण
✔️ 98.38% घरों तक नल कनेक्शन (FHTC)
DM ने कहा—
“पेयजल की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा, निरीक्षण लगातार जारी रहेगा।”
इस दौरान CDO रणविजय सिंह, SDM नगीना/नजीबाबाद सहित जल निगम व अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#Bijnor #HarGharJal #JalJeevanMission #UPNews #Development #India