*सुशासन तिहार के शिविरों में बैंक आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की विशेष सुविधा, 4 मई से 10 जून तक 27 शिविरों में मिलेगा लाभ*
*हितग्राहियों को योजनाओं का
*सुशासन तिहार के शिविरों में बैंक आधार सीडिंग और ई-केवाईसी की विशेष सुविधा, 4 मई से 10 जून तक 27 शिविरों में मिलेगा लाभ*
*हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने अलग स्टॉल के निर्देश, मौके पर ही होगा समस्याओं का समाधान*
*रायगढ़ जिले में 5 चरणों में आयोजित होंगे शिविर, ग्रामवार तय हुआ पूरा कार्यक्रम*
*प्रभारी कलेक्टर ने समीक्षा बैठक लेकर दिए निर्देश, प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर*
रायगढ़, 30 अप्रैल 2026/ सुशासन तिहार 2026 के तहत आयोजित जनसमस्या निवारण शिविरों में इस बार आमजन के लिए बड़ी राहत की व्यवस्था की जा रही है। सभी शिविरों में बैंक आधार सीडिंग और ई-केवाईसी कराने के लिए अलग से विशेष स्टॉल लगाए जाएंगे। इससे महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न राष्ट्रीय पेंशन योजना हितग्राहियों को सीधा लाभ मिलेगा, जिनके बैंक खाते अभी आधार से लिंक नहीं हैं या जिनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो पाई है। शिविर में इसके अलावा सभी विभागों का स्टॉल लगाए जाएंगे, जिसमें आम नागरिक, ग्रामीण, किसान, माताएं शिविर में पहुंचकर अपने समस्या से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके अलावा पीएम आवास योजना, नरेगा जॉब कार्ड, एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन जैसे राज्य शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ लेने के लिए के सकते है।
प्रदेश व्यापी सुशासन तिहार 2026 की तैयारियों के लिए आज जिले के प्रभारी कलेक्टर एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिजीत बबन पठारे ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने इस अभियान की व्यापक प्रचार प्रसार करने, दीवार लेखन कराने और कोटवारों के माध्यम से मुनादी कराने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर राज्य शासन द्वारा पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में रायगढ़ जिले में 4 मई से 10 जून 2026 तक विकासखंडवार 5 चरणों में कुल 27 जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों की शिकायतों का मौके पर समाधान करना और शासन की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों तक पहुंचाना है। शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहकर समस्याओं का त्वरित निराकरण करेंगे और पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोग शिविरों में पहुंचकर लाभ उठा सकें। बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री बृजेश सिंह क्षत्रिय, एडीएम श्री अपूर्व प्रियेश टोप्पो, अपर कलेक्टर श्री रवि राही, एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
*जिले में चरणबद्ध तरीके से आयोजित होंगे शिविर*
बता दे कि प्रथम चरण में 4 मई को धरमजयगढ़ विकासखंड के खम्हार में, 5 मई को रायगढ़ के लोईंग में, 6 मई को लैलूंगा के झगरपुर में, 7 मई को पुसौर के औरदा में, 8 मई को खरसिया के सरवानी में, 11 मई को घरघोड़ा के घरघोड़ी में तथा 12 मई को तमनार के कुंजेमूरा में शिविर आयोजित होंगे। द्वितीय चरण में 13 मई को धरमजयगढ़ के हाटी, 14 मई को रायगढ़ के टारपाली, 15 मई को लैलूंगा के राजपुर, 18 मई को पुसौर के कलमी, 19 मई को खरसिया के दर्री तथा 20 मई को तमनार के जरेकेला में शिविर लगाए जाएंगे। तृतीय चरण में 21 मई को धरमजयगढ़ के बायसी कॉलोनी, 22 मई को रायगढ़ के कांशीचुआ, 25 मई को लैलूंगा के नारायणपुर, 26 मई को पुसौर के बड़े भंडार, 28 मई को खरसिया के फरकानारा तथा 29 मई को तमनार के धौराभांठा में शिविर आयोजित किए जाएंगे। चतुर्थ चरण में 1 जून को धरमजयगढ़ के बाकारूमा, 2 जून को रायगढ़ के तारापुर, 3 जून को लैलूंगा के ढोर्रोबीजा, 4 जून को खरसिया के छोटे मुड़पार तथा 5 जून को धरमजयगढ़ के छाल में शिविर लगाए जाएंगे। पंचम एवं अंतिम चरण में 8 जून को घरघोड़ा के कया, 9 जून को पुसौर के देवलसुर्रा तथा 10 जून को धरमजयगढ़ के कापू में अंतिम शिविर आयोजित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाएं और अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।