logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के पिता पूर्व आईपीएस रामयश सिंह का सोमवार को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. पूर्व आईपीएस

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर और एसटीएफ चीफ अमिताभ यश के पिता पूर्व आईपीएस रामयश सिंह का सोमवार को निधन हो गया. वह 83 वर्ष के थे. पूर्व आईपीएस अधिकारी रामयश सिंह सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे लखनऊ स्थित आवास पर अचानक बेहोश हो गए. आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. डॉक्टर के प्रयासों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका. अस्पताल में उन्होंने दोपहर 12 बजे आखिरी सांस ली. परिवार में उनकी पत्नी गीता, एक बेटी और चार बेटे हैं. मंगलवार को सुबह 10 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

रामयश सिंह 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. उन्होंने बिहार कैडर में अपनी सेवा दी. आईपीएस अधिकारी बनने के बाद रामयश सिंह ने लगातार कानून के अनुपालन को लेकर काम किया. पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, जहानाबाद आदि जिलों में बतौर पुलिस कप्तान उन्होंने बेहतरीन कार्य किया. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कानून व्यवस्था को लागू करने वाले कठोर पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था. उनका जन्म बिहार के आरा में हुआ था. आरा के जैन कॉलेज से उन्होंने बीएससी की डिग्री हासिल की थी.

#adg #amitabhyash #ramyash

3
211 views

Comment