logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दोपहर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें


*1* बंगाल चुनाव एग्जिट पोल्स में बड़ा ट्विस्ट, Axis My India ने खड़े किए हाथ; कहा- जारी नहीं करेंगे डेटा, बताया करीब 60 फीसदी लोगों ने यह नहीं बताया कि उन्होंने किसे वोट दिया है लिहाजा निर्णय लिया गया है कि कंपनी एग्जिट पोल सर्वे के आंकड़े जारी नहीं करेगी

*2* रक्षा मंत्री राजनाथ की दो-टूक, ऑपरेशन सिंदूर भारत की मर्जी से रुका, PAK आतंकवाद का वैश्विक केंद्र

*3* रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की नीति अब जीरो टॉलरेंस की है। उन्होंने कहा कि अब भारत आतंकवादी हमलों पर केवल कूटनीतिक बयान देने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि निर्णायक कार्रवाई करता है। उन्होंने कहा ऑपरेशन सिंदूर के दौरान हमने उन्हीं ठिकानों को निशाना बनाया जहां से भारत पर हमले किए गए थे

*4* हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लॉन्च, जरूरत पड़ने पर हवा में टारगेट बदला जा सकता है; DRDO-नेवी का सफल परीक्षण

*5* जम्मू से श्रीनगर तक शुरू हुई वंदे भारत, रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी; 4 घंटे 50 मिनट में तय होगा सफर

*6* पंजाब में लगेगा राष्ट्रपति शासन!: कई आप विधायक भाजपा में जाएंगे, कांग्रेस सांसद सुखजिंदर रंधावा का बड़ा दावा

*7* खड़गे बोले- अभी कर्नाटक में CM नहीं बदलेगा, राज्य में नेतृत्व का मुद्दा जल्द ही सुलझ जाएगा

*8* दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग, 5 जिंदा जले, सिर्फ हड्डियां मिलीं, MP के रहने वाले थे; वैष्णो देवी दर्शन करने गया था परिवार

*9* 12000 करोड़ की गंगा-नारायणी परियोजना को बिहार कैबिनेट की मंजूरी, 163 KM में बदलेगी कनेक्टिविटी की तस्वीर

*10* पेट्रोल ₹14 नुकसान में बेच रहीं तेल कंपनियां, डीजल पर ₹18 का घाटा, कच्चा तेल महंगा होने से रसोई गैस पर भी ₹80,000 करोड़ का बोझ

*11* क्रूड में उबाल से रुपये में ऐतिहासिक गिरावट, डॉलर के मुकाबले 95.20 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर

*12* 'दुश्मन को आ सकता है हार्ट अटैक', ईरान ने ट्रंप को दी खुली चुनौती; शांति प्रस्ताव ठुकराने पर फूटा गुस्सा

*13* कच्चा तेल चार साल में सबसे महंगा, जंग के बीच कीमत $126 प्रति बैरल पहुंची; ईरान का तंज- अगला पड़ाव 140 डॉलर

*14* UP में आंधी-बारिश से 13 मौतें, बांदा में लगातार तीसरे दिन पारा 45°C पार; राजस्थान-दिल्ली में आधे दिन लू, आधे दिन बारिश

*15* बड़ी गिरावट के बाद संभला बाजार सेंसेक्स निफ्टी दोनों लाल निशान पर, सेंसेक्स करीब 550 और निफ्टी 260 गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है

9
506 views

Comment