logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हुसैनाबाद में कानून-व्यवस्था पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल की डीएसपी से मुलाकात

भाजपा हुसैनाबाद के एक प्रतिनिधिमंडल ने नव पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांशु शुक्ला से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और बढ़ते अपराधों पर विस्तृत चर्चा की गई।

प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रवेश सिंह, संतोष सिंह, सोमेश सिंह, सांसद प्रतिनिधि अखिलेश मेहता तथा पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के प्रवक्ता योगेंद्र सिंह शामिल थे। नेताओं ने डीएसपी शुक्ला को बुके भेंट कर हुसैनाबाद में उनके पदस्थापन पर स्वागत और शुभकामनाएं दीं।
मुलाकात के दौरान भाजपा नेताओं ने हाल के दिनों में क्षेत्र में हुई अपराधिक घटनाओं की ओर डीएसपी का ध्यान आकर्षित करते हुए इनके शीघ्र निष्पादन और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि आम जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के लिए पुलिस-प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है।

डीएसपी दिव्यांशु शुक्ला ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी और जनता की शिकायतों पर त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जाएगी।

0
0 views

Comment