logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

करणी सेवा जिला अध्यक्ष धारअध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।

धामनोद में आज करणी सेना धामनोद संगठन द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक आयोजन किया गया,
किशन लाल जागिड़ पत्रकार
मो 9829276941

जहां जिला अध्यक्ष ठाकुर विशाल सिंह मंडलोई का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देकर की गई, जिसके बाद समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कई कर्मठ कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवक सन्नी जी जाट, जो नगर सेवा और धर्म सेवा में हमेशा अग्रणी रहते हैं, उनका विशेष सम्मान किया गया।
वहीं लायन सोनू जी गांधी को पूरे वर्ष अस्पताल में मरीजों को भोजन वितरण जैसी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।
करणी सैनिक कुणाल जी ठाकुर को रेस्क्यू टीम में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए सराहा गया, और सचिन जी भाबर (भगवा) को रक्तदान जैसे महादान में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सभी करणी सैनिकों ने एकजुट होकर नगर, समाज और सनातन धर्म के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
सभी ने एक स्वर में कहा कि जब भी समाज को उनकी जरूरत होगी, वे पूरी निष्ठा से आगे आएंगे।
कार्यक्रम के अंत में सोनू जी गांधी और जीतू जी सोनी द्वारा प्रस्तुत सुंदर गीतों ने माहौल को भावुक और उत्साहपूर्ण बना दिया।
इसके बाद सभी ने मिलकर स्वल्पाहार का आनंद लिया।
इस दौरान सन्नी जी जाट को खाटू श्याम जी मंदिर सेवा के लिए बाबा श्याम की फोटो भी भेंट की गई।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राहुल जी गोयल का विशेष योगदान रहा, वहीं कई समाजसेवकों और पदाधिकारियों की उपस्थिति ने आयोजन को और भी भव्य बना दिया।यह आयोजन केवल जन्मदिन नहीं, बल्कि समाज सेवा, एकता और सनातन के प्रति समर्पण का प्रतीक बनकर सामने आया

70
3139 views

Comment