logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुत्र रत्न प्राप्ति पर मजनाई ग्राम सभा में आयोजित हुआ सामूहिक “दुःख दूरियां”

कार्यक्रम, 2100 महिलाओं ने की सहभागिता

मिल्कीपुर अयोध्या
मजनाई ग्राम सभा में पुत्र रत्न प्राप्ति के उपलक्ष्य में सिंध देवी अवसाना माई की सामूहिक “दुःख दूरियां” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन प्रधान प्रतिनिधि कैलाश जायसवाल द्वारा कराया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में लगभग 2100 महिलाओं की उपस्थिति रही। श्रद्धा और भक्ति के माहौल में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में महिलाओं ने सामूहिक रूप से शामिल होकर पूजा-अर्चना एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया। पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक माहौल बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला।
प्रधान प्रतिनिधि कैलाश जायसवाल ने बताया कि पुत्र रत्न प्राप्ति के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्र की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वालों की सराहना की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में महिलाओं के साथ-साथ मो. रिजवान, रमेश सिंह चौहान, चंचल चौहान, घनश्याम शुक्ला, मुकेश शुक्ला, अवधेश शुक्ला, प्रवेश जायसवाल, राजेंद्र जायसवाल, राजकुमार मौर्य, आशीष मौर्य एवं रामजस मौर्य सहित कई लोगों का विशेष योगदान रहा।
धार्मिक आयोजन के दौरान क्षेत्र के लोगों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।

इस स्क्रिप्ट में थंबनेल बना कर भेजे

0
262 views

Comment