वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में विधायक रिकेश सेन ने मां का दुलार–मां शिशु सुरक्षा कवच, योजना की शुरुआत की घोषणा की है। योजना के तहत 1 मई 2026
1 मई 2026 मजदूर दिवस एवं बुद्ध पूर्णिमा के बाद क्षेत्र में जन्म लेने वाली हर नवजात बेटी को निशुल्क ‘गिफ्ट ट्रॉली सूटकेस’ दिया जाएगा, जिसमें मां और शिशु की जरूरत की सामग्री शामिल रहेगी।
वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में मातृत्व सुरक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत की जा रही है।
जिसके तहत मां–शिशु सुरक्षा कवच योजना के माध्यम से क्षेत्र में जन्म लेने वाली प्रत्येक रानी बिटिया एवं उनकी माता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी। इस योजना के अंतर्गत प्रसव के पश्चात माता एवं शिशु को #11_हजार रुपए की एक विशेष सुरक्षा किट प्रदान की जाएगी, जिसमें उनकी आवश्यकताओं से जुड़ी उपयोगी सामग्री शामिल होगी।
इस योजना का उद्देश्य स्पष्ट है—हर घर में जन्म लेने वाली लक्ष्मी स्वस्थ, सुरक्षित और सशक्त बने, ताकि वह भविष्य में समाज, प्रदेश और देश का गौरव बढ़ा सके। यह पहल एक छोटे से स्नेहपूर्ण प्रयास के रूप में मेरे द्वारा बिटिया के चाचा के तरफ से दिया गया उपहार है, जो उनके उज्ज्वल और स्वस्थ जीवन की कामना करता है।