उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी जीतू सैनी गुरुवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर स्थित जिम में बर्थडे पार्टी में तीन लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मुख्य आरोपी जीतू सैनी गुरुवार तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था। एनकाउंटर के दौरान दोनों तरफ से कई राउंड गोलियां चलीं। गोली लगने से घायल हुए जीतू सैनी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
इस मुठभेड़ में स्वाट टीम प्रभारी इंस्पेक्टर मोहम्मद असलम , हेड कांस्टेबल मोहित मलिक भी गोली लगने से घायल हुए। उनको हायर सेंटर रेफर किया गया है। आरोपी जीतू सैनी के कब्जे दो पिस्टल, एक तमंचा व जिंदा कारतूस, खोखा कारतूस बरामद किया गया है। ये एनकाउंटर कोतवाली खुर्जा नगर क्षेत्र के ढाकर रोड सिकंदरपुर के पास हुई है।
#bulandhshahr #gymmurder