पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियो
पटना के अधिवेशन भवन में आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला और समीक्षा बैठक का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के सभी जिलों के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट संदेश दिया कि जनसेवा ही शासन का मूल मंत्र होना चाहिए। बैठक में विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और विधि-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है ताकि विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक बिना किसी बाधा के पहुँच सके। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि प्रशासनिक अधिकारी पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ जनता की समस्याओं का निपटारा करें, क्योंकि बिहार की जनता की सेवा करना ही सबसे बड़ा दायित्व है और इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।