logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

CKLM इंटर कॉलेज के मेधावियों का सम्मान: ललिता और मुस्कान ने किया टॉप


​फतेहाबाद :उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद(यूपी बोर्ड) द्वारा घोषित परिणामों
​में CKLM इंटर कॉलेज खेड़ा ज़वाहर में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए एक भव्य 'सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
​इस वर्ष विद्यालय का परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा, जिसमें छात्राओं ने एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा ।
​हाईस्कूल के मेधावी छात्र:
​हाईस्कूल परीक्षा में ललिता ने 92% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य सफल छात्रों में
​आर्ची: 91%,दिव्या: 90%,श्रुति: 88%,
​साक्षी: 88%,रोहित: 87% शामिल हैं।

समारोह के दौरान प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। प्रबंधक सोनवेंद्र सिंह गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा, "इन बच्चों की सफलता शिक्षकों की मेहनत और छात्रों के कड़े परिश्रम का परिणाम है।" इस अवसर पर भारी संख्या में अभिभावक और विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने बच्चों के निरंतर आगे बढ़ने और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

9
799 views

Comment