logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीवान में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी छोटू कुमार यादव को प

सीवान में पूर्व एमएलसी और भाजपा नेता मनोज कुमार सिंह के भांजे हर्ष कुमार की सरेराह गोली मारकर हत्या करने वाले अपराधी छोटू कुमार यादव को पुलिस ने गुरुवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। बुधवार शाम नगर थाना क्षेत्र में महज कार साइड लगाने के विवाद में छोटू ने अंधाधुंध फायरिंग की थी, जिसमें एलएलबी छात्र हर्ष की मौत हो गई और उसके पिता चंदन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। एसपी पूरन कुमार झा के नेतृत्व में गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर आरोपी को चिन्हित किया और जब पुलिस उसे हथियार बरामदगी के लिए हुसैनगंज के हथौड़ा गांव ले गई, तो उसने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने अपराधी के दोनों पैरों में गोली मारी, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद करने के साथ ही फरार अन्य तीन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

3
136 views

Comment