यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा-कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव
खानपुर कलां -31 अप्रैल।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान के मेडिकल अफसर डॉ शीला मलिक , व स्थापना शाखा के सहायक कुलसचिव महिपाल मलिक आज अपनी सेवा से निवृत हो गए हैं। डॉ शीला मलिक 1995 गुरुकुल काल से ही माडू सिंह मेमोरियल आयुर्वेद संस्थान में अपनी सेवा दे रही थी।31 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए। वही 1991 में महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय रोहतक से अपनी नौकरी की शुरुआत करने वाले महिपाल मलिक ने 2006 में महिला विश्वविद्यालय की स्थापना के समय से ही यहाँ बतौर सहायक अपना कार्यकाल शुरू किया और आज 35 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत हो गए।
उनकी सेवानिवृत्ति पर अपने संदेश में कुलपति प्रो. सुदेश ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें सुखद एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि गुरुकुल से विश्वविद्यालय तक के सफर में इन कर्मचारियों का बहुत सहयोग रहा है। उनकी सकारात्मक सोच का छात्राओं के चहुमुखी विकास में अभूतपूर्व योगदान रहा है।
इस अवसर पर महिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव ने कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि यह संस्थान आज भी आपका है और आगे भी आपका रहेगा। आपके अनुभव की जब भी महिला विश्वविद्यालय को जरूरत होगी तो आपको याद किया जाएगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के डीन ऐकडेमिक अफेयर्स प्रो विजय नेहरा , परीक्षा नियंत्रक प्रो संदीप दहिया , आयुर्वेद संस्थान के प्राचार्य डॉ ए पी नायक , डीन आयुर्वेदा डॉ एस पी गौतम , वित्त अधिकारी विनोद कुमार ,सहायक कुलसचिव कुलदीप सिंह व अधीक्षक मंजू सांगवान ने भी उनके कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए सुखद भविष्य की मंगलकामनाएं दी।
फोटो कैप्शन-01- महिला विश्वविद्यालय से सेवानिवृत्त कर्मचारी महिपाल मलिक को प्रशंसा पत्र भेंट करते कुलसचिव प्रो शिवालिक यादव एवं अन्य।