logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, इलाके में मचा कोहराम

शाहजहांपुर जनपद के थाना पुवायां क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो मासूम बच्चे शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, निगोही थाना क्षेत्र निवासी अरुण अपनी पत्नी सीमा और दो बच्चों—बेटे नैतिक व बेटी दीक्षा—के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान पुवायां क्षेत्र में एक तेज गति से आ रही बोलेरो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पहचान की प्रक्रिया शुरू की। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है और बोलेरो चालक की तलाश की जा रही है।

इस दर्दनाक हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को खत्म कर दिया, जिससे इलाके में गहरा दुख और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर प्रशासन से सख्त कदम उठाने की मांग की है।

7
711 views

Comment