बदरवास / शिवपुरी जिला
बदरवास क्षेत्र से एक गंभीर घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, संदीप सोनी नामक युवक ने कथित रूप से अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में संदीप सोनी को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार, गोली सिर में लगने के कारण स्थिति नाजुक बनी हुई है और बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।