logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सोनीपत में ₹40 के लिए ऑटो ड्राइवर को घोंपा चाकूः किराया मांगने पर पहले बेल्ट से पीटा

सोनीपत में ₹40 के लिए ऑटो ड्राइवर को घोंपा चाकूः किराया मांगने पर पहले बेल्ट से पीटा -:

सोनीपत शहर में दिनदहाड़े ऑटो ड्राइवर पर हमला करने का मामला सामने आया है। ड्राइवर ने दो युवकों से किराया मांगा, तो दोनों ने हमला कर दिया। कुंडली बॉर्डर से नाथूपुर मोड़ तक सवारी लेकर पहुंचे ड्राइवर से जब किराया मांगा गया, तो दो युवकों ने पहले उसके साथ मारपीट की और फिर चाकू से हमला कर दिया।

गांव कवाली निवासी 35 वर्षीय अनिल ने बताया कि वह कुंडली सिंधु बॉर्डर से सोनीपत तक ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। घटना के दिन उसकी ऑटो में दो युवक नाथूपुर जाने के लिए बैठे थे। जैसे ही वह गांव नाथूपुर के मोड़ पर पहुंचा और सवारियों से 40 रुपए किराया मांगा, उसी दौरान दोनों युवक भड़क गए और विवाद शुरू हो गया। अनिल के अनुसार, किराया मांगने पर दोनों युवकों ने पहले बेल्ट से उसकी पिटाई शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया, तो आरोपियों ने चाकू निकालकर उस पर कई वार कर दिए। अचानक हुए हमले में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा

हमले के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद अनिल को एहसास हुआ कि उसका मोबाइल फोन भी गायब है। आशंका है कि हमलावर ही उसका फोन लूटकर ले गए। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद अनिल ने हिम्मत नहीं हारी। उसने किसी अन्य व्यक्ति से फोन लेकर अपने भाई कुलदीप को घटना की जानकारी दी और खुद ही किसी तरह सिविल अस्पताल सोनीपत पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे रोहतक रेफर कर दिया गया।

1
58 views

Comment