logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

डंपर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल.

डंपर ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, ड्राइवर की हुई दर्दनाक मौत तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल.

मऊ जिले के घोसी कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-गोरखपुर हाईवे पर बनियापार गांव के पास रात्रि गश्त के दौरान तेज रफ्तार डंपर ने पुलिस मोबाइल वैन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

इस हादसे में 38 वर्षीय सिपाही पवन कुमार यादव की मौत हो गई। वे वाराणसी जिले के करमाजीतपुर गांव (थाना चितईपुर) के निवासी थे और उनकी तैनाती 25 जुलाई 2025 को घोसी कोतवाली में हुई थी। हादसे के समय वे वाहन चला रहे थे।

घटना में एसआई विनोद कुमार, प्रीतम सिंह और पीआरडी जवान ओम प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया। वर्तमान में उनका इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के अनुसार, 29/30 मार्च की रात पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी पीछे से आ रहे डंपर ने तेज रफ्तार में वैन को टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी डंपर चालक मौके से फरार हो गया।

मृतक सिपाही का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। वहीं, अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी फुटेज के जरिए उसकी पहचान की जा रही है।
.पत्रकार शुभमन तिवारी
9452452428

27
1154 views

Comment