logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

📰 सिंगल क्लिक से 33.45 लाख पेंशनधारियों को ₹200 करोड़ से अधिक राशि का अंतरण


भोपाल/आलीराजपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत प्रदेश के 33.45 लाख से अधिक हितग्राहियों को ₹200.71 करोड़ से अधिक राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया। यह राशि भोपाल से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों के खातों में सीधे भेजी गई। सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित इस योजना के तहत माह मार्च की पेंशन राशि का सफलतापूर्वक वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रदेशभर के हितग्राही वर्चुअल माध्यम से जुड़े।
आलीराजपुर जिले में कुल 39,132 पेंशन हितग्राहियों को ₹2,35,09,200 की राशि वितरित की गई। जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी कक्ष से कलेक्टर श्रीमती नीतू माथुर एवं जिला पंचायत सीईओ श्रीमती संघमित्रा गौतम सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम से जुड़े। इस दौरान मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना के हितग्राही श्रीमती रेखा चौहान, हिरली परमार, धुंदरीबाई एवं थावलीबाई सहित अन्य लाभार्थी भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए।
इस पहल को प्रदेश सरकार की सामाजिक सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

— (सामाजिक न्याय विभाग, आलीराजपुर)

1
1330 views

Comment