logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

चंदौली। में अधेड़ की संदिग्ध मौत पर बवाल, ससुराल पक्ष पर जहर का इंजेक्शन लगाकर पीटने का आरोप, ग्रामीणों ने थाने का घेराव किया।


चंदौली। सैयदराजा थाना अंतर्गत कल्याणपुर ग्राम सभा के मिश्रापुरा गांव में एक अधेड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद गुरुवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने सैयदराजा थाने का घेराव कर जमकर हंगामा किया। मृतक के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर मारपीट कर जहर का इंजेक्शन लगाने का गंभीर आरोप लगाया है।

क्या है पूरा मामला-:
मृतक के पुत्र सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पिता महेंद्र राम 29 अप्रैल की सुबह सिवान की ओर गए थे। उसी दौरान उसके ससुराल पक्ष के लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने महेंद्र राम के साथ जमकर मारपीट की और इसी दौरान जहर की सुई भी लगा दी। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजन महेंद्र राम को लेकर पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गए, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महेंद्र राम ने दम तोड़ दिया।

*शव लेकर थाने पहुंचे परिजन, किया हंगामा*
मौत से नाराज परिजन शव को लेकर सीधे सैयदराजा थाने पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर 100 से अधिक ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने चिकित्सकों की लापरवाही और ससुराल वालों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने पहले इलाज की बात कही, इसके बाद शव को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बचाया नहीं जा सका।

फिलहाल पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चलेगा और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

1
89 views

Comment