logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

“ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार रात्रि गस्त में सतर्क पुलिस की कार्रव

“ऑपरेशन शंखनाद” में भूपदेवपुर पुलिस की बड़ी सफलता — गौवंश तस्करी की कोशिश नाकाम, तस्कर स्कार्पियो वाहन छोड़ फरार
रात्रि गस्त में सतर्क पुलिस की कार्रवाई — स्कार्पियो वाहन में ठूसकर ले जाए जा रहे गौवंश को कराया गया मुक्त
तस्करों की चाल नाकाम — फर्जी नंबर प्लेट का इस्तेमाल, पशुक्रूरता का अपराध दर्ज कर जांच में जुटी भूपदेवपुर पुलिस

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश : “ऑपरेशन शंखनाद में तस्करों की कमर तोड़ी जा रही है—गौवंश तस्करी बंद करें, पुलिस तस्करों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई करेगी।”

30 अप्रैल, रायगढ़ । “ऑपरेशन शंखनाद” का असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट नजर आने लगा है। जिले में गौवंश तस्करी पर लगातार हो रही सख्त पुलिस कार्रवाई से दबाव में आकर कुख्यात पशु तस्कर रब्बुल खान जैसे तस्कर पुलिस के समक्ष सरेंडर कर रहें हैं। वहीं दूसरी ओर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में भूपदेवपुर क्षेत्र में मवेशी तस्करी की एक और कोशिश को विफल कर दिया गया है, जिससे स्पष्ट है कि जिले में तस्करों के नेटवर्क पर प्रभावी प्रहार जारी है।
जानकारी के अनुसार दिनांक 28-29 अप्रैल की दरम्यानी रात रात्रि गश्त के दौरान भूपदेवपुर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम कछार क्षेत्र में लाल रंग की स्कार्पियो वाहन में मवेशियों को क्रूरतापूर्वक भरकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से घेराबंदी की गई। पुलिस एवं डॉयल 112 वाहन को आते देख तस्कर वाहन लेकर भागने लगे, लेकिन खेत की मेड़ में वाहन फंस जाने के कारण वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गए।
मौके पर छोड़े गए स्कार्पियो वाहन क्रमांक OR-02 BL-2698 की तलाशी लेने पर उसमें दो नग गौवंश बिना चारा-पानी के, पैर बांधकर अमानवीय स्थिति में पाए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया। साथ ही आरोपियों द्वारा �

2
47 views

Comment