आज हरदोई में अखिलेश यादव का दौरा, पीड़ित परिवार से करेंगे मुलाक़ात
*हरदोई*
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज हरदोई दौरे पर रहेंगे। वह मल्लावां क्षेत्र के गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचकर शिल्पी हत्याकांड में मृतका के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सपा मुखिया अखिलेश यादव परिजनों को सांत्वना देंगे और घटना को लेकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। उनका मल्लावां पहुंचने का समय दोपहर करीब 12:30 बजे निर्धारित है।दौरे को देखते हुए स्थानीय स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।
*रिपोर्टर यूनुश सिद्दीकी
हरदोई*