logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*साहू समाज ने कराया आदर्श विवाह, सादगी और सामाजिक एकता का दिया मजबूत संदेश* रायगढ़। रायगढ़ साहू समाज द्वारा कोसमनारा स्थित भक्तमाता कर्मा मंदिर में आ

*साहू समाज ने कराया आदर्श विवाह, सादगी और सामाजिक एकता का दिया मजबूत संदेश*

रायगढ़। रायगढ़ साहू समाज द्वारा कोसमनारा स्थित भक्तमाता कर्मा मंदिर में आदर्श विवाह का भव्य एवं सादगीपूर्ण आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुसौर क्षेत्र के ग्राम मौहापाली (जिला रायगढ़) निवासी चूड़ामणि (चंद्रशेखर) साव, पिता लक्ष्मीप्रसाद साव एवं माता राधा साव का विवाह गायत्री साहू, पिता महारु साहू एवं माता बुधवंतिन साहू, निवासी जजगीरी, भिलाई (जिला दुर्ग) के साथ वैदिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों, गणमान्य नागरिकों एवं बड़ी संख्या में समाजजनों की उपस्थिति में सादगीपूर्ण वातावरण में विवाह सम्पन्न हुआ। इस आदर्श विवाह के माध्यम से समाज ने यह संदेश दिया कि विवाह जैसे पवित्र बंधन को अनावश्यक खर्च और दिखावे से दूर रखते हुए सरलता एवं सामाजिक सहयोग के साथ भी संपन्न किया जा सकता है।इस अवसर पर रायगढ़ साहू समाज के संरक्षक सेतराम साहू एवं जिला अध्यक्ष डिग्रीलाल साहू ने कहा कि आदर्श विवाह जैसी पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल आर्थिक बोझ कम होता है, बल्कि समाज में आपसी सहयोग, एकता और समरसता को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि साहू समाज आगे भी ऐसे आयोजनों को प्रोत्साहित करता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक परिवार इस दिशा में प्रेरित हो सकें।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन में अनुशासन, सादगी और सामाजिक सहभागिता का विशेष माहौल देखने को मिला, जिसने इसे एक आदर्श आयोजन के रूप में स्थापित किया।विवाह पश्चात वर-वधु ने श्री श्री बाबा सत्यनारायण जी का आशीर्वाद प्राप्त कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की।इस दौरान मोहन लाल साहू, नंदकिशोर साहू युवाप्रकोष्ठ अध्यक्ष शैलेंद्र साहू एवं बड़ी संख्या समाजजन उपिस्थत रहें।

0
0 views

Comment