logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

आजीविका के लिए सऊदी गए व्यक्ति की मौत पर आगे आए पूर्व मंत्री अब्बास अली जैदी (रुश्दी मियां) विदेश से मंगाया शव।*


रुदौली/ अयोध्या
रुदौली विधानसभा के पूरे परसन मजरे बारी निवासी सुरेन्द्र लोधी की सऊदी अरब में अज्ञात कारणों से मृत्यु को लेकर परिवार का रो रो कर बुरा हाल था परिजन लगातार जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के चक्कर लगा रहे थे कहीं भी कोई सुनवाई नहीं हो रही थी यहां तक सत्ता में बैठे जिम्मेदारों तक भी पीड़ित पहुंचा कागजात ले लिए गए और बाद में उसका फोन भी उठाना वाजिब नहीं समझा गया घटना की जानकारी मिलते ही समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री सैयद अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां भी मौके पर पहुंचे उन्होंने पहुंचकर परिवार की आर्थिक मदद की तथा विदेश में जहां पर सुरेंद्र लोधी का शव था वहां पर मेराज अंसारी को भेजा, जिन्होंने अल बिसा रूककर,जावेद तेली की मदद से शव को भिजवाने सम्बंधित प्रक्रिया रुशदी मियां के लगातार संपर्क में रहकर पूर्ण की..लगभग 19 दिन की कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद मृतक का शव आज भारत लाया गया है जिसको लेने स्वयं पूर्व मंत्री सैयद *अब्बास अली जैदी रुश्दी मियां* व उनके साथ हंसराज लोधी, कमलेश यादव, बाबा फरीद अहमद, सुरजीत लोधी, अमरेश निषाद, नरेंद्र लोधी, डॉ प्रवेश लोधी, ब्लॉक अध्यक्ष विंध्याचल सिंह, सुरजीत चौहान, इकबाल, साजिद राइन, व मृतक के पिता रामदेव लोधी जी के साथ लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे आज पार्थिक शव पूर्व विधायक के प्रयासों से पैतृक गांव पूरे परसन रुदौली लाया गया है उनके इस दरियादिली को लेकर परिवार सहित तमाम क्षेत्रीय संभ्रांत लोगों ने आभार जताया है।

15
50 views

Comment