नर्सेज निदेशालय खोलने की घोषणा कर सरकार नर्सेज को दे नई सौगात - खुशीराम
सवाई माधोपुर/जयपुर। राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेज दिवस पर राजस्थान में नर्सेज निदेशालय खोलने की पुरजोर मांग की गई। मीणा ने चिकित्सा मंत्री से संवाद कायम कर कहा की नर्सेज निदेशालय खुलने से उनकी लंबीत मांगों के निस्तारण को बल मिलेगा , इसलिए वर्तमान भाजपानीत सरकार निदेशालय की घोषणा कर नर्सेज को तोहफा दे सकती है ।
राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के कार्यवाहक प्रदेशाध्यक्ष मनोज दुब्बी ने जानकारी देते हुए बताया की राज्य सरकार नर्सिंग निदेशालय खोलती हैं ,तो उस पर किसी भी तरह के वित्तीय भार की संभावना नहीं के बराबर है।
इस विषय को लेकर प्रतिनिधि मंडल में उदयपुर जिला अध्यक्ष प्रवीण चरपोटा, जयपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप निमरोट प्रदेश महासचिव सतवीर सिंह, लालचंद , कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रमेश मीणा एवं जिला सचिव अभिषेक शर्मा
आदि भी उपस्थित रहे।
उदयपुर जिला अध्यक्ष चरपोटा एवं जयपुर अध्यक्ष निमरोट ने भी अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि 15 वर्षों से लंबित नर्सेज की माँग को सरकार समय रहते मतलब नर्सेज दिवस पर घोषणा कर पूरा करती है , तो यह सरकार की बड़ी उपलब्धि और संपूर्ण नर्सेज के लिए खुशी का सबसे बड़ा तोहफा होगा। घोषणा से नर्सेज केडर की पदोन्नति और फिक्शेशन आदि कार्य समय पर पूर्ण होंगे।