logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण व सुविधाओं के विस्तार पर बनी कार्य योजना

स्तरीय पर्यटन विकास समिति की बैठक सोमवार को मिनी सचिवालय सभागार में हुई। बैठक में प्रमुख पर्यटन स्थलों के विकास, जीर्णोद्धार, भावी योजनाओं पर चर्चा हुई।
कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहा कि डीएमएफटी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी योजना के तहत ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के संरक्षण, विकास, जीर्णोद्धार के लिए प्रस्तावित बजट और कार्य योजनाओं पर कार्य करें। विकास कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता, उपयोगिता का ध्यान रखा जाए। कलेक्टर ने सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर आकर्षक सूचना बोर्ड लगाने के निर्देश दिए। बोर्ड पर स्थल का इतिहास, विशेषताएं, सांस्कृतिक महत्व, उपयोगी जानकारी रहेगी।
झालरापाटन के ऐतिहासिक मदन विलास पैलेस के समग्र विकास, संरक्षण, पर्यटन उपयोगिता बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। संबंधित अधिकारियों को विकास कार्यों की रूपरेखा तैयार करने के निर्देश दिए गए। खंडिया चौराहा स्थित अश्व प्रतिमा परिसर की चारदीवारी निर्माण और सौंदर्यीकरण के लिए भी दिशा-निर्देश दिए गए।

प्रसिद्ध रेन बसेरा के पुनर्निर्माण के बाद उसे जल संसाधन विभाग को सुपुर्द करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक में एडीएम अनुराग भार्गव, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शंभु दयाल मीणा, पर्यटन विभाग के सहायक निदेशक सिराज कुरैशी, इंटेक के संयोजक राज्यपाल शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Aima media jhalawar

3
580 views

Comment