logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत रानी विरगवां, सकराया एवं जामपुरा का किया निरीक्षण

सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम पंचायत रानी विरगवां, सकराया एवं जामपुरा का किया निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले उपयंत्री, पीसीओ को दिया नोटिस

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड श्री वीर सिंह चौहान द्वारा आज ग्राम पंचायत रानी विरगवां, ग्राम पंचायत सकराया जनपद पंचायत अटेर, ग्राम पंचायत जामपुरा जनपद पंचायत भिण्ड का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायतों में निर्माण कार्य मांगलिक भवन, शांति धाम, सी.सी. रोड का जायजा लिया तथा समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।
जल गंगा संवर्धन अभियान के पुराने कार्य सात दिन में पूर्ण कर फोटो अपलोड करने निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित कर कहा कि नरेगा ई-केवाईसी, समग्र ई-केवाईसी एवं 2011 की जनगणना के अनुपात में जिन ग्राम पंचायतों में समग्र आईडी कम बनी उनको बनाना है और जिनमें डुप्लिकेट बन गई उसे हटाना है।
निरीक्षण के दौरान उपयंत्री, पीसीओ को अनुपस्थित पाए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। जल गंगा संवर्धन के तहत तालाब की सफाई एवं गहरीकरण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्कूल एवं आंगनवाड़ी का निरीक्षण कर बच्चों की अपार आईडी बनाने एवं सभी बच्चों को शाला में प्रवेश दिलाने एवं जर्जर भवन को डिस्मेंटल कराने के प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

32
1031 views

Comment