logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर देखी व्यवस्थाएं

किसानों से संवाद कर पूछी समस्या

कलेक्टर भिण्ड ने नवीन कृषि उपज मण्डी भिण्ड एवं उपार्जन केन्द्र ऊमरी पहुंचकर गेहूं उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा शासन के निर्देशानुसार सभी केन्द्रों पर किसानों के लिए आवश्यक मूलभूत प्रबंध सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
कलेक्टर ने खरीदी केन्द्रों पर गर्मी के मौसम के दृष्टिगत पेयजल एवं छाया संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया तथा आवश्कता अनुसार व्यवस्था के निर्देश भी दिए। इस दौरान केन्द्र पर उपस्थित किसानों से उपार्जन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर अधिकारियों को समय पर तुलाई और भंडारण इत्यादि की समुचित व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। इसके अलावा खरीदी केन्द्र प्रभारियों से केन्द्रों पर उपज की आवक, बारदाना, तुलाई और पंखा सहित इत्यादि व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अधिकारियों को उपार्जन केन्द्रों पर सतत रूप से बेहतर व्यवस्थाओं के मद्देनजर नियमित मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया।
कलेक्टर द्वारा स्लॉट बुकिंग अनुसार वरीयता क्रम में किसानों की उपज के तौल और भुगतान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों से पारदर्शी तरीके से गेहूं खरीदी का कार्य संचालित हो तथा कृषकों को किसी भी असुविधा का सामना न करना पड़े।

कलेक्टर ने गेहूं उपार्जन एवं भंडारण व्यवस्था तथा उपार्जन की लक्षित मात्रा अनुसार पूर्व से समुचित व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया। इसके अलावा उपज के नमूना जांच तथा सर्वर एवं स्लॉट बुकिंग व्यवस्था की जानकारी भी ली। इस दौरान एसडीएम भिण्ड सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया निरीक्षण

कलेक्टर ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ऊमरी का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला जनरल वार्ड, आयुष कक्ष, दवा वितरण, जांच सुविधाओं, ओपीडी सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने चिकित्सा अधिकारी से स्टाफ की उपलब्धता और मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली तथा मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान किए जाने निर्देश दिए।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department Of Revenue, Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind

29
1010 views

Comment