logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटाॅप सोलर टेक्नीशियन के प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 04 मई तक

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन के प्रशिक्षण हेतु पंजीयन 04 मई तक

प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था भिण्ड ने बताया है कि पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत रूफटॉप सोलर टेक्नीशियन के प्रशिक्षण शासकीय संभागीय आईटीआई भिण्ड में प्रशिक्षण प्रारंभ किये जाना है। जिस हेतु पंजीयन संस्था में दिनांक 04 मई 2026 तक किये जा रहे हैं। पंजीयन हेतु 10वीं अंकसूची, आधारकार्ड, फोटो, आईटीआई इलेक्ट्रीशियन की उत्तीर्ण अंकसूची, लाना अनिवार्य है। यह सूचना जिले की समस्त शासकीय एवं निजी आईटीआई के व्यवसाय - इलेक्ट्रीशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक उत्तीर्ण या द्वतीय वर्ष छात्रों हेतु है। प्रशिक्षण अवधि 7 दिवस है। योजना से जुड़ी अधिक जानकारी हेतु संस्था के कार्यालयीन समय में श्री महेन्द्र सोनी प्रशिक्षण अधिकारी से संपर्क कर ली जा सकती है। प्रशिक्षण हेतु आवेदकों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। प्रथम 30 आवेदकों को किया जायेगा, यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क है।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
#भिण्ड
#Bhind

36
1045 views

Comment