logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गर्मी को ध्यान में रखते हुए जन अभियान परिषद द्वारा पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे लगाए

गर्मी को ध्यान में रखते हुए जन अभियान परिषद द्वारा पक्षियों के लिए पेड़ों पर सकोरे लगाए

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा गठित नवांकुर समिति उम्मेदगढ़ बांसी के सहयोग से सेक्टर बागचीनी प्रस्फुटन समिति भैंसरोली में ब्लॉक समन्वयक श्री बीडी शर्मा के मार्गदर्शन में पेड़ पर पक्षियों के लिए पानी के सकोरे लगाऐ गये। इसी प्रकार सेक्टर बैठक का आयोजन भी किया गया। मौके पर श्री विष्णु सिंह तोमर, श्री राकेश सिंह सिकरवार, श्री अरविंद अवस्थी, श्री लवकुश सिकरवार, श्री अवधेश पवैया, श्री कालीचरण सिंह उपस्थित रहे। श्री विष्णु सिंह तोमर ने भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था हेतु जगह - जगह सकोरे लगाए जाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में पेड़ों पर सकोरे लगाए गये।
-
#JansamparkMP #morena2026 #Morena #MadhyaPradesh

45
1105 views

Comment