logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्रामीण सड़क की बदहाली से बढ़ी परेशानी, तीन माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण कार्य पूरा

गया जी, शेरघाटी प्रखंड के चिलम पंचायत के ग्रामीणों को इन दिनों भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार, NH-19 से जुड़ी ग्रामीण सड़क को बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निर्माण के नाम पर जेसीबी द्वारा खोद दिया गया था, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है।
सड़क खोदे जाने के बाद स्थिति पहले से भी अधिक खराब हो गई है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन काफी कठिन हो गया है। विशेष रूप से टोटो (ई-रिक्शा) चालकों को इस ऊबड़-खाबड़ सड़क पर चलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सड़क निर्माण का काम शुरू किया गया था और ठेकेदार द्वारा जल्द निर्माण पूरा करने का आश्वासन भी दिया गया था, लेकिन अब तक कोई प्रगति नहीं दिख रही है।
इधर शादी-विवाह के मौसम में बढ़ती भीड़ के कारण स्थिति और भी गंभीर हो गई है। छोटे वाहनों के टायर पंचर होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, जिससे लोगों को अतिरिक्त आर्थिक और समय की परेशानी झेलनी पड़ रही है।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है। कुछ ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सरकार और ठेकेदार के इस रवैये से ऐसा प्रतीत होता है कि उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके।

6
317 views

Comment