logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जवाहरलाल नेहरू स्कूल में नागरिक सुरक्षा द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण सत्र का हुआ समापन

गाजियाबाद। शास्त्री नगर स्थित जवाहरलाल नेहरू गर्ल्स पब्लिक स्कूल में नागरिक सुरक्षा द्वारा पांच दिवसीय प्रशिक्षण सत्र का किया गया समापन।

उक्त प्रशिक्षण अपर जिलाधिकारी नगर एवं उप नियंत्रक नागरिक सुरक्षा श्री विकास कश्यप के दिशा निर्देशन तथा सहायक उपनियंतक नेम सिंह के नेतृत्व में चलाया गया।

इस प्रशिक्षण में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को नागरिक सुरक्षा की बेसिक जानकारी, सहयोगी सेवाएं एवं विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं बाढ़, भूकंप, आग, दुर्घटना से सुरक्षा एवं बचाव तथा उसके उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। आपदा के समय घायलों को बाहर निकालने के लिए उपलब्ध संसाधनों से बनाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के स्टेचर की जानकारी दी गई तथा छात्र-छात्राओं को अभ्यास भी कराया गया। विशेष कर आग एवं उसके प्रकार तथा आग से सुरक्षा एवं बचाव में प्रयोग होने वाले एंक्सटीगयूसर की विस्तार से जानकारी दी गई एवं अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण उपरांत कुछ प्रतिभाशाली बच्चों एवं अध्यापिकाओं को नागरिक सुरक्षा की टाई देकर पुरस्कृत भी किया गया। सभी सफल छात्र छात्रों तथा अध्यापिकाओं को प्रशस्ति-पत्र वितरित किए गए।

प्रशिक्षण सहायक उप नियंत्रक नेम सिंह एवं घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम के समापन पर डायरेक्टर गौरव सिंह एवं प्रधानाचार्य द्वारा सभी पदाधिकारी को पौधा देकर सम्मानित किया गया।

उक्त प्रशिक्षण में मुख्य रूप से घटना नियंत्रण अधिकारी संजय शर्मा, पोस्ट वार्डन रिजर्व अरुण कुमार श्रीवास्तव, वार्डन मोनिका गोयल अखिल भटनागर तथा स्कूल अध्यापिकाओं में श्रीमती चेतना चौधरी नेहा शर्मा, पिंकी दीक्षित, अभिलाष शर्मा, पूजा पंत, आदि ने सराहनीय सहयोग किया।

1
360 views

Comment