logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नगर कोतवाली में तैनात कॉन्स्टेबल पर युवक ने मारपीट और अभद्रता का लगाया आरोप, एसपी कार्यालय में शिकायत


रायबरेली। नगर कोतवाली में तैनात एक कॉन्स्टेबल पर युवक ने मारपीट करने और उसकी बहन के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत करते हुए न्याय की मांग की है।
जानकारी के अनुसार भदोखर थाना क्षेत्र के महंगू का पुरवा पोस्ट गोंदवारा निवासी कपिराज मिश्रा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसकी बहन और जीजा के बीच आपसी विवाद हो गया था। उसकी बहन की शादी नगर कोतवाली क्षेत्र के निराला नगर में हुई है। विवाद के बाद उसकी बहन ने नगर कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी, जिस पर पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया गया था।
पीड़ित कपिराज मिश्रा का आरोप है कि वह अपनी बहन से मिलने नगर कोतवाली पहुंचा था, जहां तैनात कॉन्स्टेबल धीरज गौड़ उसकी बहन से अभद्र भाषा में बात कर रहे थे। जब उसने इसका विरोध करते हुए पूछा कि उसकी बहन को गाली क्यों दी जा रही है, तो कॉन्स्टेबल ने उसकी एक न सुनी और थप्पड़ों से पिटाई कर दी।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि कॉन्स्टेबल द्वारा उसकी बहन के साथ भी अपमानजनक व्यवहार किया गया। उसने कहा कि जब प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और महिला सम्मान को लेकर अभियान चला रही है, तब इस प्रकार की घटनाएं सवाल खड़े करती हैं।
मामले को लेकर कपिराज मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी अरुण नौहवार ने बताया कि मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।
पीड़ित ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में भी शिकायत करने की बात कही है। फिलहाल अब देखना होगा कि मामले में पुलिस प्रशासन क्या कदम उठाता है।

0
0 views

Comment