logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नागपुर WCL केंद्रीय कार्यालय कोयला श्रमिक सभा (HMS) को मिला मजबूती का साथ

पाथाखेड़ा क्षेत्र में भारतीय मजदूर संघ (BMS) के क्षेत्रीय वेलफेयर सदस्य एवं महाप्रबंधक कार्यालय में कार्यरत सीनियर क्लर्क मनिष सिंह ठाकुर ने दिनांक 28 अप्रैल 2026 को कोयला श्रमिक सभा (HMS) संगठन की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कोयला श्रमिक सभा वेकोली के केंद्रीय अध्यक्ष शिवकुमार यादव ने पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका संगठन में स्वागत किया। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं श्रमिक साथियों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि मनिष सिंह ठाकुर ने मजदूरों के हित में शिवकुमार यादव की कार्यशैली और समर्पण से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया। पाथाखेड़ा क्षेत्र में HMS को मिलेगा नया बल
विशेषज्ञों का मानना है कि उनके जुड़ने से क्षेत्र में HMS संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी। श्रमिक राजनीति में यह बदलाव आने वाले समय में महत्वपूर्ण प्रभाव डाल सकता है।

25
403 views

Comment