👉🏻राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल बड़ौदा में वार्षिक परिणाम दिवस उत्साहपूर्वक संपन्न, विद्यार्थियों की उपलब्धिया
✍🏻श्योपुर जिले के बड़ौदा स्थित राजीव गांधी मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर खुशी, उत्सुकता और उपलब्धियों के रंगों से सराबोर नजर आया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावक भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे पूरे आयोजन में एक पारिवारिक माहौल बना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई, जिसके बाद स्कूल के निदेशक श्री रीतेश सिंह तोमर, प्रिंसिपल एवं समस्त स्कूल स्टाफ की उपस्थिति में कक्षा-वार परिणाम घोषित किए गए। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी आगे बढ़ने की प्रेरणा जगी।
निदेशक श्री रीतेश सिंह तोमर ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को उनके परिश्रम और सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया, जिन्होंने अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय के साथ कदम से कदम मिलाकर सहयोग किया।
प्रिंसिपल ने विद्यार्थियों को आगामी कक्षाओं के लिए शुभकामनाएं देते हुए उन्हें और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने शिक्षक, एवं शिक्षिका की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि उनके समर्पण और मार्गदर्शन से ही यह सफलता संभव हो पाई है। कार्यक्रम के अंत में सभी सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई दी गई। पूरे आयोजन में उल्लास और गर्व का माहौल बना, जिससे यह दिन विद्यार्थियों के जीवन में एक यादगार पल बन गया।