सपा प्रमुख अखिलेश यादव के हमशक्ल पहुंचे मेरठ, देखने वालों का लगा ताता
मेरठ,समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चाँद सैफी के निवास स्थान गली नं० 2 फकरुद्दीन अली अहमद नगर मेरठ पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हमशक्ल शलाउद्दीन सैफी अलीगढ़ वालों का आना हुआ।
चाँद सैफी व समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों द्वारा शलाउद्दीन सैफी व नौसर सैफी का शानदार स्वागत किया गया। शलाउद्दीन सैफी समाजवादी पार्टी के लिए जगह-जगह का दौरा कर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचा रहे हैं।
जिसमें समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर:
300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी।
50 हजार रुपये महिलाओं को हर साल दिए जाएंगे।
पांच लाख बेरोजगार युवाओं को नौकरी दी जाएगी।
किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा।
गन्ने का भुगतान किया जाएगा।
उपस्थित रहे:
डा० कय्यूम अली, डा० शकील सैफी, गुलजार मलिक, नदीम इदरीशी, जफर खान, एडवोकेट गुलजार सैफी, अहद सैफी, समद सैफी, आमिर खान, वसीम, इमरान, अफजाल सैफी, महताब रशा, जहोर मलिक, डा० दिलशाद सैफी। मौजूद रहे