मेहरा समाज की सामाजिक बैठक 1 मई को, नशा मुक्ति और सामाजिक सुधार पर होगा मंथन
डिंडौरी जिले में मेहरा समाज को संगठित करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया जा रहा है। जिला मेहरा कल्याण संघ द्वारा यह बैठक 1 मई को आयोजित होगी, जिसमें समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
जिला मेहरा (झारिया) कल्याण संघ, डिंडौरी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 1 मई 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से यह सामाजिक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक का आयोजन कबीर आश्रम अमरकंटक रोड, डिंडौरी में किया जाएगा।
इस बैठक में समाज में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने और नशा मुक्ति अभियान चलाने पर विशेष चर्चा होगी। इसके साथ ही सामाजिक कुरीतियों जैसे शादी-विवाह में फिजूलखर्ची और अन्य अनावश्यक खर्चों को कम करने पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। साथ ही संगठन के विस्तार, समाज को एकजुट करने और आगामी कार्ययोजना को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में समाज के पदाधिकारियों और सदस्यों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है।
इस बैठक को समाज में जागरूकता और एकता बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है, जहां सामाजिक सुधार के मुद्दों पर सामूहिक रूप से निर्णय लिए जाएंगे।