logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अमृत सरोवरों एवं तालाबों को भरने के लिए संचालित किया जा रहा है अभियान आमजन, मवेशियों, पशु पक्षियों को नहीं होगी जल की समस्या

अमृत सरोवरों एवं तालाबों को भरने के लिए संचालित किया जा रहा है अभियान
आमजन, मवेशियों, पशु पक्षियों को नहीं होगी जल की समस्या
रामेश्वर सिंह भदोरिया पत्रकार बहराइच

बहराइच 29 अप्रैल। विभिन्न माध्यमों से जनपद के अमृत सरोवर/तालाबों में जल की उपलब्धता की समस्या संज्ञानित होने पर जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता द्वारा उपायुक्त श्रम रोजगार एवं समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि जल विहीन सरोवरों/तालाबों को तत्काल चिन्हित कराकर जल की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ग्रीष्म ऋतु के दृष्टिगत विकास खण्ड की समस्त ग्राम पंचायतों में नियमित अनुश्रवण की व्यवस्था संचालित करके तालाबों में जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए जिससे आमजनमानस के साथ-साथ मवेशियों एवं पशु पक्षियों को पानी की समस्या न होने पाये।
उपायुक्त श्रम रोजगार रवि शंकर पाण्डेय ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में समस्त खण्ड विकास अधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए जल विहीन सरोवरों/तालाबों का चिन्हांकन कर जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के कार्य का अनुश्रवण किया गया। खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा सरोवरों का चिन्हांकन करके कन्वर्जेन्स एवं स्थानीय लोगांे के प्रयास से पम्पसेट आदि के द्वारा अमृत सरोवर/तालाब में जल भराने की कार्यवाही सुनिश्चित कराई गयी। श्री पाण्डेय ने बताया कि जनपद के सभी विकास खण्डों विशेष रूप से बलहा, कैसरगंज, पयागपुर, फखरपुर, रिसिया, शिवपुर, तेजवापुर एवं विशेश्वरगंज में पशु/पंक्षियों के लिए पीने के पानी की उपलब्धता हेतु अभियान चलाते हुए लगभग 59 ग्राम पंचायतों में अमृत सरोवरो में जल भरा दिया गया है।

7
337 views

Comment