विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ताल प्रखंड द्वारा स्वर्गीय दिलीप जी माली को श्रद्धांजलि अर्पित की व रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया
उज्जवल शर्मा ताल — विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ताल प्रखण्ड द्वारा स्व. दिलीप जी माली को श्रद्धांजलि समर्पित करने हेतु आज रक्तदान शिविर लगाया गया जिसमे श्री राम दरबार व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण किया व स्व. दिलीप जी माली को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की व सभी हिन्दू समाज के योद्धाओ ने 103 यूनिट रक्तदान किया जिसमें मालवा प्रांत, विभाग, जिला व प्रखंड पदाधिकारी उपस्थित रहे व संगठन द्वारा सभी रक्तदाताओं का बहुत बहुत आभार व्यक्त किया गया ?