logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में भागीदारी बढ़ाने की अपील नगर निगम (आयुक्त विनय कुमार)

स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में भागीदारी बढ़ाने की अपील
पंचकूला। नगर निगम आयुक्त श्री विनय कुमार ने शहरवासियों से स्वच्छ भारत मिशन के तहत आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि शहर की स्वच्छता रैंकिंग में नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है।
आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे स्वच्छता ऐप या आधिकारिक फीडबैक लिंक (https://cf.sbmurban.org⁠�) के माध्यम से अपनी प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें। उन्होंने बताया कि आमजन द्वारा दिया गया फीडबैक स्वच्छ सर्वेक्षण की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है, जिससे शहर की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जाता है।
उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझावों से नगर निगम को अपनी कार्यप्रणाली में सुधार करने का अवसर मिलता है, जिससे योजनाओं को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है।
श्री विनय कुमार ने शहरवासियों से आह्वान किया कि वे आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाएं और पंचकूला को स्वच्छ, सुंदर और अग्रणी शहर बनाने में सहयोग दें।

4
262 views

Comment