logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सारंगढ़-बिलाईगढ़ की चमक: राज्य परिणामों में दोहरी सफलता, जिले ने रचा नया कीर्तिमान


छत्तीसगढ़ में जारी वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षा परिणामों में
सारंगढ़‑बिलाईगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
हाई स्कूल (10वीं) में जिले ने राज्य में 11वां स्थान,
जबकि हायर सेकेंडरी (12वीं) में 9वां स्थान हासिल कर नई उपलब्धि अपने नाम की है।
इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में जिले के मेधावी विद्यार्थियों ने भी राज्य स्तर पर चमक बिखेरी है।
10वीं बोर्ड परीक्षा में हेमंत पटेल ने राज्य में 10वां स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा साबित की।
वहीं 12वीं में शिवम दुबे ने 9वां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।
जिले की यह सफलता केवल अंक नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत,
शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सतत सहयोग का सशक्त परिणाम है।
पूरे जिले में उपलब्धि को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।
इसी उपलब्धि पर डॉ. संजय कन्नौजे एवं
जे. आर. डहरिया
ने सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा—
“यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। यह पूरी तरह सामूहिक प्रयास की जीत है।”
सारंगढ़-बिलाईगढ़ की यह शानदार सफलता न केवल जिले बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है,
जो यह सिद्ध करती है कि यहां के छात्र-छात्राएं मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर
सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं।

50
1165 views

Comment