logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज़ बस्ती जिले में आंधी तूफान का कहर जीवन अस्त-व्यस्त

ब्रेकिंग न्यूज़
बस्ती जिले में आंधी-तूफान का कहर, जनजीवन अस्त-व्यस्त
बस्ती जिले के आकारी बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में बुधवार शाम करीब 4:45 बजे तेज आंधी-तूफान ने अचानक दस्तक दी। तूफान के साथ तेज बारिश और ओलावृष्टि होने से ग्रामीण इलाकों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया।
तेज हवाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। राजगीरों और मजदूरों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में काफी दिक्कतें झेलनी पड़ीं।
तूफान की रफ्तार इतनी तेज थी कि कई गांवों में बिजली के पोल और खंभे क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। अंधेरा छाने के साथ लोगों को पेयजल और अन्य जरूरी सुविधाओं में भी परेशानी उठानी पड़ी।
ग्रामीणों ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों राम आशीष चौधरी, विजय बहादुर चौधरी, राम तीरथ चौहान और मूलचंद चौरसिया ने बताया कि तूफान से फसलों, मकानों और बिजली व्यवस्था को भारी क्षति पहुंची है।
प्रशासन से ग्रामीणों ने जल्द राहत कार्य शुरू कराने और बिजली व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है।

30
11849 views

Comment